मोबाइल और टेक संबंधित हिंदी ब्लॉग साईट है जहाँ पर अपने पाठकों को नित्-नई जानकारियाँ देने का प्रयास करेंगे, यहाँ पर जो भी जानकारियां दी जाती हैं या भविष्य में दी जाएँगी उसको प्रकाशित करने से पहले उसके हर एक बिंदु पर ध्यान दिया जाता है, जिससे कि आप के पहुचने वाली हर जानकारी सही, सटीक और स्पष्ट हो.
Mobilesgyan.in पर मोबाइल, टेक, लैपटॉप, कैमरा जैसे उत्पादों के बारे में जानकारी दी जाती है। जहां पर आपको नए मोबाइल फोन की लॉन्चिंग, मोबाइल के फीचर्स और उनके अपडेट जैसी जानकारी साझा की जाती है।
मुख्यतः Mobilesgyan.in पर मैं अपने छोटे भाई मनीष के साथ काम कर रहा हूं। वो मोबाइल से संबधित जानकारियों से बहुत लगाव रखते हैं, और नई नई जानकारियां लोगों से साझा करना इनको काफी अच्छा लगता है।
मेरे और भाई मनीष के बारे में-
मेरा नाम अवनीश है, मुझे आम तौर पर नई जानकारियां लोगों के साथ साझा करने का शौक है। मैं बचपन से ही क्रिएटिव रहा हूं। चित्रकारी करने का मुझे बहुत शौक था जिसे मैं आज भी करता हूं। मेरा मानना है कि Creativity हर इंसान के अंदर होती है। वो अलग अलग हो सकती है। हमे अपनी क्रिएटिविटी को पहचान करने आना चाहिए।
मेरे भाई मनीष जैसा की मैने आपको बताया कि इनको मोबाइल से संबंधित जानकारियां से बहुत ज्यादा लगाव है।
इसका प्रमुख कारण ये है कि इनके पास मोबाइल सेल्स के क्षेत्र में काम करने का 9 साल का अनुभव है। जिससे कि ये मोबाइल संबंधित कोई भी अपडेट हो या नई जानकारी आए। उसपर तुरंत अध्ययन शुरू कर देते है, फिर बताते है इसमें क्या बेहतर है।
Mobilesgyan.in में आपको नई अपडेट, नई तथ्यपरक जानकारियां, नए उपकरण और नई Tech संबंधित बातें बताई जाती रहेंगी। हमारा आपसे अनुरोध है कि जो जानकारियां आपको अच्छी न लगे तो हमसे अवगत जरूर कराएं।
हमारा प्रयास आप तक सटीक,सही और तुरंत जानकारी पहुंचाने का रहेगा।
इसी आशा के साथ
अवनीश
मनीष